Thursday 1 June 2017

कैसे हर व्यक्ति का जीवन है खास..

मार्गदर्शक चिंतन-

संसार में सभी जीव पात्र और अधिकारी हैं। परमात्मा के अंश होने के कारण अयोग्य तो कोई है ही नहीं। लेकिन पात्र की भी तो समय-समय पर सफाई आवश्यक है। कुछ ने अपने पात्र को इतना गंदा कर लिया है अमृत भी डालोगे तो विष हो जायेगा। 
कंकड- पत्थर इतने भर रखे हैं कि हीरे जवाहरात प्रवेश ही नही कर पा रहे। कंकड़ - पत्थरों को बाहर फेंको। हमारे पास पात्र तो है पर गंदे पात्र हैं। जन्म- जन्म से पात्र में कुविचारों की , वासना की , गलत कर्मों की गंदगी लिए बैठे हैं। उसे उलीचो बस, साफ़ करो। 
कथा और संत आश्रय से व नाम सुमिरन से मन को रोज साफ़ करते रहो , ताकि गंदगी मजबूत ना हो। आत्म-कल्याण और सत्य की प्राप्ति हेतु एक ही शर्त है बस, निष्कपट, निर्दोष, निर्वैर , निष्कलंक , सहज और सर्व हिताय का चिन्तन रखना। तुम्हारा पात्र साफ़ हुआ कि परमात्मा स्वयं आ जायेंगे।

No comments:

Post a Comment