Monday 20 March 2017

जानिए जिंदगी में किन दो चीजों से दूर रहना चाहिए..

मार्गदर्शक चिंतन-

जिन्दगी में जितना हो सके दो चीजों से हमेशा दूरी बना के रखना। पहला दिखना और दूसरा दुखाना। दिखना यानि दिखावा, जो कुछ आप हैं नहीं दूसरों के सामने वो बनना, अथवा वो क्षणिक व्यवहार जो आप द्वारा एक व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए उसके साथ किया जाता है।
दुखाना यानि अपने दुर्व्यवहार से दूसरे आदमी को हतोत्साहित करना, अपमान करना, किसी की उपेक्षा करना। वाणी का वाण बन जाना ही दुखाना है।
इबादत घर छोड़कर ही नहीं होती, घर जोड़कर भी हो जाती है। इबादत भेष बदलने से ही नहीं होती, भाषा बदलने से भी हो जाती है। और बहुत बड़ा भंडारा लगाकर ही नहीं होती, किसी भूखें को एक रोटी खिलाकर भी हो जाती है।

No comments:

Post a Comment