Monday 24 October 2016

दीपावली पर कैसी लक्ष्मीजी की मूर्ति लाएं घर और व्यापार स्थान पर..

दीपावली पर्व- घर और व्यापार स्थान पर कैसे लक्ष्मी विग्रह का करें पूजन..जिससे कभी न हो धन की कमी...

दीपावली पर्व धन की अधिष्ठात्री देवी , विष्णु प्रिया श्रीमहालक्ष्मी का जन्मोत्सव पर्व है..कार्तिक मास की अमावस्या को महालक्ष्मी पूजन का विधान है...धर्मशास्त्रों के मुताबिक दीपावली पर्व यानि अमावस्या तिथि को महालक्ष्मी जी का विधि विधान के साथ पूजन करने से घर और व्यापार स्थल पर धन की कमी नहीं रहती...तिजोरी हमेशा भरी रहती है...लेकिन सबके मन में यह प्रश्न बना रहता है कि दीपावली पर्व पर किस तरह के विग्रह की पूजा की जाए..तो आज हम बता रहे हैं कि आप घर पर और व्यापार स्थल पर कैसे लक्ष्मी विग्रह का पूजन करें..जिससे आपके घर और व्यापार स्थान पर धन वर्षा होती रहे....शास्त्रों में यूं तो दीपावली पर्व पर पंचदेवों की पूजा करने का विधान बताया गया है..इनमें महालक्ष्मी जी, गणेश जी, महासरस्वती जी, देवाधिदेव महादेव और संकटमोचन हनुमान जी की पूजा की जाती है...लेकिन हम ज्यादातर महालक्ष्मी जी और गणपति की पूजा करते हैं...घर पर जब आप पूजा कर रहे हों तो लाल वस्त्राभूषणों से विभूषित..लाल कमल पर बैठी हुई महालक्ष्मी जी के छायाचित्र या प्रतिमा या विग्रह का पूजन करें...घर में कमल पर विराजमान लक्ष्मी जी का पूजन करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है...वहीं यदि आप व्यापार स्थल पर पूजा कर रहे हों तो लाल कमल पर खड़ी मुद्रा में महालक्ष्मी जी के छायाचित्र या प्रतिमा या विग्रह का पूजन करें...खड़े हुए महालक्ष्मी जी का पूजन करने से चर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है..यानि मां महालक्ष्मी की कृपा से व्यापार चलायमान रहता है..जिससे व्यापार में हमेशा वृद्धि होती रहती है....
मां महालक्ष्मी जी के श्रीविग्रह के साथ लक्ष्मीपुत्र गणेश जी के श्रीविग्रह की भी पूजा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए...अपने घर और व्यापार स्थल पर हमेशा गणपति के उस छायाचित्र, प्रतिमा या श्रीविग्रह की स्थापना करनी चाहिए..जिसमें गणपति कमल पुष्प पर विराजमान हों...साथ ही उनकी सूंड का अंतिम शिरा मोदक की ओर हो...शास्त्रों के मुताबिक इस तरह के गणपति विग्रह की पूजा करने से विघ्नहर्ता की कृपा घर और व्यापार स्थल पर मिलती है...क्योकि गणपति के मोदक आनंद का स्वरुप हैं...गणपति की सूंड़ यदि मोदक की ओर होगी तो गणपति उससे जीवन में आनंद की बर्षा करते हैं...गणपति की कृपा से जीवन में विद्या-बुद्धि के साथ जीवन की सारी बाधाएं सहज रुप में दूर हो जाती है...


तो ध्यान रखिए जब आप दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी जी और महागणपति की प्रतिमा, छायाचित्र को पूजा के लिए ला रहे हैं तो....जिससे आपको हमेशा मिलती रहे..महालक्ष्मी और महागणपति कृपा...न रहे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कमी...भरी रहे आपके घर और व्यापार स्थल की तिजोरी...

No comments:

Post a Comment