Monday 7 August 2017

जानिए मानव जीवन का महत्व..

मार्गदर्शक चिंतन-

जीवन बड़ा अनंत है, कुछ भी तो ऐसा नहीं जो प्राप्त ना किया जा सके। प्रत्येक जीवन ईश्वर की अनुपम देन और कृपा प्रसाद है। 
यहाँ हर कोई साधारण से असाधारण होने की पात्रता रखता है। यहाँ अनेकों ऐसे उदाहरण है जिन्होंने शून्य से यात्रा प्रारम्भ की और फिर शिखर तक जा पहुंचे। उन्हें भगवान ने कोई अलग से शक्ति नहीं दी ये सब करने के लिए। परन्तु वो प्रत्येक क्षण अपने उद्देश्य में सतत संलग्न रहे।
मानव जीवन अपने आप में बड़ा शक्ति संपन्न है। आवश्यकता है स्वयं की शक्तियों को पहचानने की, एक दृण संकल्प की, एक जूनून की। नकारात्मक बिचारों को त्यागकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो। देखो सफलता तुम्हारा आलिंगन करने को तैयार खड़ी है।

No comments:

Post a Comment