Thursday 3 August 2017

कैसे होगा मन पवित्र..

मार्गदर्शक चिंतन-

व्यक्ति का मन खाली नहीं रह सकता। वह शुभ-अशुभ कुछ ना कुछ चिन्तन जरूर करता रहेगा। वसुदेव चिन्तन नहीं करेगा तो विषय चिन्तन करेगा। प्रभु चिन्तन से मोह की निवृत्ति हो जाती है। ईश्वर चिन्तन से मन पवित्र होता है।
ज्यादा विषय भोग के चिन्तन से इन्हें प्राप्त करने की तीव्र इच्छा प्रगट हो जाती है और प्राप्त ना होने पर मन अशान्त और परेशान हो जाता है। विषयोपभोग से वुद्धि जड़ हो जाती है। जड़ वुद्धि में शुभ संकल्प प्रगट, शुभ बिचार जन्म नहीँ ले पाते।
मनुष्य पहले बिचार करता है और अपने विवेकानुसार उसे करने की योजना बनाता है। संकल्पानुसार हाथ पैर सब करने को तैयार होते है। यहाँ से पाप और पुण्य दोनों हो सकते हैं। जीवन को आनंदमय बनाने के लिए जरुरी है मन को ज्यादा से ज्यादा सत्य, संत, और सत्साहित्य के आश्रय में लगाया जाए ताकि मन को गलत जगह पर जाने के अवसर ही प्राप्त ना हों।

No comments:

Post a Comment